शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

उज्जैन: संभागायुक्त ने शाजापुर जिले के जिला आबकारी अधिकारी को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागायुक्त आशीष सिंह ने शाजापुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को पदीय कर्तव्यों एवं शासकीय कार्यों के संपादन में गंभीर लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शाजापुर निर्धारित किया गया है। साथ ही संभागायुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी उज्जैन सुश्री निधि जैन को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Next Post

कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों के जन्म से चीता की संख्या बढ़कर 38 हुई

Wed Feb 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों के जन्म के बाद चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गयी है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी चीता और दूसरी बार मां बनी गामिनी के तीन चीते के बच्चों के […]

You May Like