गढ़ा बाजार, गौतम जी की मढिय़ा और डुमना में हटाए गए अतिक्रमण

जबलपुर। शनिवार को नगर निगम के स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण दस्ते द्वारा शहर के विभिन्न संभागों में नाला सफाई और सडक़ों के मार्ग में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों व कब्जों को हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण दस्ते ने गौतम जी की मढिय़ा के पास विशेष अभियान चलाया। यहाँ नाले की सफाई में लंबे समय से बाधा बन रहे अवैध निर्माणों और पक्के अतिक्रमणों को पूरी तरह से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अब नाले की गहराई से सफाई हो सकेगी, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के नागरिकों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं जनसामान्य को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गढ़ा बाजार क्षेत्र में आनंद कुंज से लेकर पंडा की मढिय़ा तक एवं उसके आस-पास के मुख्य मार्गों पर व्यापक कार्रवाई की गई। यहाँ सडक़ और नाले पर बने सभी प्रकार के स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया गया। इस कार्रवाई से न केवल सडक़ें चैड़ी और साफ नजर आने लगी हैं, बल्कि गढ़ा बाजार के इस व्यस्ततम मार्ग पर यातायात भी पूरी तरह सुगम हो गया है।

शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे भी किए ध्वस्त

नगर निगम द्वारा अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ डुमना प्रियदर्शिनी कॉलोनी में भी बड़ी कार्रवाई की। यहाँ शासकीय भूमि और रहवासी क्षेत्र को प्रभावित कर रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रही। निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे नालों और सडक़ों के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। जलभराव रोकने और शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नगर निगम का सहयोग करें। बाधक अतिक्रमणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन

Sat Jul 4 , 2026
लखनऊ, 4 जुलाई (वार्ता) अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस ने सात जुलाई को प्रदेश के […]

You May Like