न्यूयॉर्क, 08 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आतंकवादी हमलों के लगभग 24 साल बाद इस त्रासदी में मारे गए तीन और पीड़ितों की आखिरकार पहचान हो गयी है।
गुरुवार एक प्रेस विज्ञप्ति में न्यूयॉर्क शहर के मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय (ओसीएमई) ने न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क के रयान फिट्ज़गेराल्ड (26), कैलिफ़ोर्निया में पाम स्प्रिंग्स की बारबरा कीटिंग (72) और एक वयस्क महिला के रूप में हुयी है, जिनका नाम उनके परिवार के अनुरोध पर गुप्त रखा जा रहा है। इन तीनों मृतकों की पहचान संख्या क्रमशः 1651वें, 1652वें और 1653वें व्यक्ति के रूप में घोषित किया।
