तेल अवीव, (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ज़ोर देकर कहा है कि उनकी गाज़ा पट्टी पर कब्ज़ा करने की कोई योजना नहीं है, बल्कि वह इस क्षेत्र में तब तक सत्ता हथियाने की योजना बना रहे हैं जब तक कि एक संक्रमणकालीन प्रशासन सत्ता संभाल न ले। टाइम्स ऑफ़ इज़रायल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
गाज़ा पर कब्ज़ा करने के अपने पिछले दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए, उन्होंने युद्ध में देश के प्राथमिक उद्देश्यों को दोहराया, जिनमें शामिल हैं: हमास का पूर्ण रूप से खात्मा और सभी शेष बंधकों की बिना शर्त वापसी।
