नेपाल के महापौर ने ली शहर के सफाई कार्यों की जानकारी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव से की सौजन्य भेंट

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव से आज निगम मुख्यालय में नेपाल से आए बाराक्षेत्र नगरपालिका के महापौर रमेश कार्की नेपाली ने सौजन्य भेंट की.भेंट के दौरान महापौर भार्गव द्वारा निगम में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही स्वच्छता, राजस्व ,जल वितरण, निगम कार्यों की डिजिटलाइजेशन, एनर्जी सेविंग आदि के कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

नेपाल के महापौर रमेश कार्की ने शहर सफाई के साथ निगम के अन्य कार्यों की जानकारी ली और शहर की स्वच्छता व अन्य कार्यों की प्रशंसा की गई.

Next Post

बकायादारों के मकान व कॉलेज को किया सील

Wed Feb 12 , 2025
डायवर्सन सहित अन्य राजस्व जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई जिला प्रशासन ने लगभग 25 लाख रूपये वसूले इंदौर: जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में डायवर्सन सहित अन्य राजस्व बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वालों […]

You May Like