असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने में पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की अहम भूमिका: खरगे

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उन्हें राज्य में उग्रवाद को नियंत्रित करने और सौहार्द स्थापित करने वाला नेता बताया।
श्री खरगे ने कहा कि श्री गोगोई की निर्णायक भूमिका ने असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित और राज्य में शांति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ” श्री गोगोई की पुण्यतिथि पर हम उनके योगदान को याद करते हैं। पूर्वोत्तर भारत के सबसे सम्मानित और कद्दावर नेताओं में से एक श्री गोगोई ने अपना जीवन असम के विकास और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उग्रवाद पर अंकुश लगाने और राज्य में सद्भाव, शांति और प्रगति लाने में उनकी निर्णायक भूमिका को लोग सदैव याद रखेंगे।”
उल्लेखनीय है कि श्री गोगोई असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। जोरहाट के ताई-अहोम परिवार में जन्मे श्री गोगोई 1971 से 1985 तक पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्हें मरणोपरांत 2021 में पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया।

Next Post

उज्बेकिस्तान से हारकर ईस्ट बंगाल महिला टीम हुई एएफसी चैंपियनशिप से बाहर

Sun Nov 23 , 2025
वुहान (चीन), 23 नवंबर (वार्ता) भारतीय फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल रविवार को अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप बी मैच में उज्बेकिस्तान की पीएफसी नसाफ से 3-0 से हारकर एएफसी महिला चैंपियंस लीग 2025-26 से बाहर हो गया। आज यहां हांकौ कल्चर स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गये मुकाबले में उज्बेकिस्तान के […]

You May Like