नाम बदलकर महिला प्रधान आरक्षक को प्रेम जाल में फंसाया, लूटी आबरू

जबलपुर। एक युवक ने नाम बदलकर महिला प्रधान को प्रेम जाल में फंसाया और उसकी आबरू लूटी। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन रोजा रखने, नमाज पढऩे के लिए दबाव बनाया। पीडि़ता ने अब हिन्दू धर्म सेना के साथ मोर्चा खोल दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नेतृत्व में पीडि़त युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायती सौपी और न्याय की गुहार लगाई है ।

पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार, पुलिस लाइन की रहने वाली 36 वर्षीय युवती प्रधान आरक्षक है। उसकी मुलाकात कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान सौरभ नाम के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीनों बाद आरोपी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह उस पर रोजा रखने, नमाज पढऩे और कलमा पढऩे का मानसिक दबाव बनाने लगा। हद तो तब हो गई जब रद्दी चौकी स्थित मस्जिद के पास चोपड़ा होटल में आरोपी ने युवती को झूठ बोलकर धोखे से गौ-मांस खिला दिया। इसके बाद आरोपी ने खुलासा किया कि उसका असली नाम सौरभ नहीं, बल्कि शोहराब शेख है और वह एक मुस्लिम है।

5 महीने की गर्भवती है पीडि़ता

शिकायत के मुताबिक, जब पीडि़ता को इस धोखे का अहसास हुआ और उसने विरोध किया, तो आरोपी करीब डेढ़ साल तक शादी का बहाना बनाकर लगातार उसका शोषण करता रहा। वर्तमान में पीडि़ता 5 महीने की गर्भवती है। पीडि़ता का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया और इस बात की भनक शोहराब शेख के परिवार को लगी, तो उसके माता-पिता, भाई-भाभी, बहन-जीजा और दोस्त आमीन ने मिलकर पीडि़ता के साथ बेरहमी से मारपीट की। अब उसे व उसके होने वाले बच्चे को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले के सामने आने के बाद हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए यदि पीडि़ता को जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे शिकायती की जांच में जुट गई है। इस दौरान मुकेश रजक, अरविंद बाबा, अविनाश सुखदान, रवि राजपूत, साहिल सरोते, आकाश मोगरे, हेमराज उपाध्याय सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

आदिवासी अधिकारों का प्रदेशव्यापी अध्ययन करेगी कांग्रेस समिति

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित मध्य प्रदेश आदिवासी अधिकार, संरक्षण एवं सशक्तिकरण समिति की पहली बैठक गुरुवार को भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के आदिवासी समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा […]

You May Like