ईपीएफओ ने 7 दिन में किया 91 प्रतिशत दावों का निपटान

जबलपुर। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश सहरावत ने पत्रकार वार्ता में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर की वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों और नई पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाकौशल क्षेत्र के 19 जिलों में ईपीएफओ जबलपुर द्वारा 27,665 स्थापनाओं, 10.49 लाख सदस्यों और 77,925 पेंशनरों को सेवाएं दी जा रही हैं। सहरावत के अनुसार इस वर्ष अब तक 2,075 नई स्थापनाएं और 13,432 नए सदस्य जुड़े हैं। कुल दावों में से 91.02 प्रतिशत का निपटान 7 दिनों में तथा 65.5 प्रतिशत का निपटान 3 दिनों के भीतर किया गया। मृत्यु दावों में 92 प्रतिशत मामलों का निपटान 3 दिन में हुआ। उन्होंने बताया कि 1.32 लाख से अधिक सदस्यों ने ई-नॉमिनेशन कराया है और 5,670 शिकायतों का औसतन 5 दिनों में समाधान किया गया। “प्रयास योजना” के तहत 207 पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ प्रदान किए गए। सहरावत ने बताया कि वर्तमान में 98% दावे ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं। ई-सीआर के माध्यम से अंशदान जमा, यूएएन से आधार व बैंक केवाईसी लिंक, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (उमंग, फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक) जैसी सुविधाएं सफलतापूर्वक लागू हैं। प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन योजना 2025 (1 नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक) और नियोक्ताओं- श्रमिक संगठनों के साथ नियमित बैठकों की भी जानकारी दी गई।

Next Post

34 भावी सैन्य अधिकारियों ने किया सैन्य संस्थानों का भ्रमण

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया के 34 भावी सैन्य अधिकारियों ने मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में आयोजित ओरिएंटेशन-कम-डेमोंस्ट्रेशन टूर के अंतर्गत जबलपुर स्थित प्रमुख सैन्य संस्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य भावी अधिकारियों को भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की परंपराओं, प्रशिक्षण पद्धतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली […]

You May Like