RPF जवान का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार ड्यूटी के दौरान सहकर्मी ने मारी थी गोली

रीवा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पदस्थ आरपीएफ के प्रधान आरक्षक पी.के मिश्रा की ड्यूटी के दौरान साथी जवान ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. रीवा के बिछिया थाना अन्तर्गत महाजन टोला में रहने वाला परिवार बुधवार को ही रवाना हो गया था. गुरूवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. गृह ग्राम महाजन टोला वार्ड क्रमांक 44 में अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में स्थानीय लोगो के साथ आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे, जहां गार्ड आफ आनर दिया गया.

आरपीएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर प्रेम किशोर मिश्रा पिता नवल किशोर मिश्रा रीवा महाजन टोला के रहने वाले थे. ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और साथी प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर ने गोली चला दी. चार राउंड फायर किये गये तीन गोली पीके मिश्रा को ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही सुबह रीवा में परिजनो को सूचना दी गई, जहा से परिजन रायगढ़ पहुंचे और शव रीवा लाया गया. गुरूवार को गृह ग्राम महाजन टोला में सैन्य सम्मान कके साथ अंतिम संस्कार किया गया.

Next Post

बस और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार चालक की दर्दनाक मौत,एक घायल 

Thu Dec 4 , 2025
बाकल । दो वाहनों की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मामला बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा मोड़ के समीप का है जहा बस और मोटरसाइकिल सवार की भीषण टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो […]

You May Like