बस और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में बाइक सवार चालक की दर्दनाक मौत,एक घायल 

बाकल । दो वाहनों की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मामला बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा मोड़ के समीप का है जहा बस और मोटरसाइकिल सवार की भीषण टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पीछे बैठे यात्री उछल कर दूर गिर गया और घायल हो गया। जानकारी मुताबिक बाइक सवार युवक बहोरीबंद से बाकल की ओर आ रहा था वहीं पांडे बस सर्विस की सवारी बस बहोरीबंद की तरफ रोजाना की तरह जा रही थी तभी खमतरा मोड़ के पास दोनों की भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक बस के टायर के नीचे आ गया और बस व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गई जिसकी वजह से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को एम्बुलेंस वाहन की मदद से पोस्टमार्टम हेतु बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है।

Next Post

इकारा पंचायत में गौशाला प्रबंधन को लेकर विवाद

Thu Dec 4 , 2025
छतरपुर। जिले की ग्राम पंचायत इकारा में गौशाला संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पुरुषोत्तम अहिरवार और उनके बेटे भान प्रकाश अहिरवार गौशाला में पशुओं को रखने के बजाय रात में उन्हें बाहर छोड़ देते हैं। इस संबंध में कई वीडियो सोशल […]

You May Like

Play sound