नहर टेल क्षेत्र के किसानों ने जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन

नटेरन: नटेरन तहसील अंतर्गत नहर टेल क्षेत्र के किसानों ने अपनी सिंचाई संबंधी समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार पीयूष जैन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि संजय सागर बाँध परियोजना की नहर समय पर शुरू नहीं होने से उन्हें हर वर्ष पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।किसानों की मांग है कि संजय सागर बाँध परियोजना की नहर को इस बार निर्धारित समय से 10 दिन पहले छोड़ा जाए, ताकि टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुँच सके। उन्होंने आरोप लगाया कि रिनिया के पास कुछ प्रभावशाली लोगों ने 5 और 6 इंची पाइपलाइन गाड़कर विद्युत मोटरों से नहर का पानी नहर क्षेत्र से बाहर ले जाने की व्यवस्था कर रखी है, जिससे टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता।
किसानों ने यह भी कहा कि विद्युत मंडल द्वारा नहर किनारे दिए गए अवैध कनेक्शनों को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि सभी किसानों को समान रूप से पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पानी की कमी के कारण उनकी पलेवा नहीं हो पाई और खेत खाली रह गए थे।ज्ञापन सौंपने वालों में नीलेश रघुवंशी, ब्रजेश चौकसे, सीताराम दिलेरिया, बृजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Next Post

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सशस्त्र झड़पें शुरू

Wed Oct 15 , 2025
इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कुर्रम जिले में सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अफ़ग़ान आतंकवादियों और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच गोलीबारी होने की रिपोर्टें हैं। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने बुधवार को पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया […]

You May Like