डॉ. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा

डॉ. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा

नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को लेकर फोन पर बातचीत की।

डाॅ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ब्रिटेन के विदेश मंत्री श्री लैमी से आज दोपहर फोन पर बातचीत हुई। हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने के इर्द-गिर्द केंद्रित थी, जिसके लिए शून्य सहिष्णुता होनी चाहिए।”

विदेश मंत्री ने वार्तालाप में ब्रिटिश मंत्री को भारत का वही रुख दोहराया कि भारत ने पाकिस्तान के उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है जो नपीतुली, समानुपातिक, जिम्मेदाराना और गैर उकसावे वाली है। यदि पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का प्रयास करेगा तो उसे समुचित जवाब दिया जाएगा।

Next Post

दिल्ली में सिटीजन वॉचेज इंडिया फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन, पेश किया बुलोवा वॉचेज

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) सिटीजन वॉचेज इंडिया ने शुक्रवार को यहां दिल्ली में अपने फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि भारतीय खुदरा कारोबार में यह एक बड़ा कदम है। इस एक्सक्लूसिव शोरूम में सिटीजन का शिल्प कौशल और परिशुद्धता दिखाई देगा। […]

You May Like