
महू.विश्व पर्यावरण दिवस पर महू में डाबर इंडिया लिमिटेड, छावनी परिषद महू व संस्था ऋषिराज द्वारा 51000 पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई, जो 30 जून तक चलेगा। महू विधायक उषा ठाकुर की मुख्य आतिथ्य और कर्नल अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में 5100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, डाबर अधिकारीगण, संस्था ऋषिराज के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न समाजसेवी व आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पौधारोपण के बाद डाबर इंडिया की ओर से जूस वितरण किया गया और संस्था ऋषिराज अध्यक्ष विकास शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
