बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूरे, कार्यकर्ताओं से संवाद से सशक्त हो रहा संगठन : सिलावट

भोपाल। आज भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के विश्वास और विकास के दो वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरी है और निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मंत्री सिलावट ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद और समन्वय की परंपरा को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और संगठन पर कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याएं लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। संवाद के दौरान समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जबकि जिन विषयों का समाधान तत्काल संभव नहीं होता, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाता है।

मंत्री सिलावट ने कहा कि इस संवाद प्रक्रिया से शासन की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक भी मिल रहा है, जो उनके बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं गंभीरता से सुनें और समाधान सुनिश्चित करें।

Next Post

भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर, कोहरे से दृश्यता घटी

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। नवंबर के बाद दिसंबर माह में भी प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ जिलों में छह दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड का रिकॉर्ड बन रहा है। बीते पांच वर्षों में इस अवधि में ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली थी। […]

You May Like