जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में सुभाष नगर गढ़ा पुरवा रोड पर हुए स्कूली वैन हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल वैन सामान्य गति से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन चालक का नियंत्रण छूट गया और वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, आसपास मौजूद लोगों ने फंसे बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में वैन में सवार 15 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से 6 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Next Post
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ पर
Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत कुल राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2,03,521 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सितंबर के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए। इसमें घरेलू जीएसटी संग्रह 10.1 फीसदी बढ़कर 1,37,996 करोड़ रुपये और […]

You May Like
-
2 months ago
पांच दिवसीय कोटा बूंदी के प्रवास पर रहेंगे बिरला
-
11 months ago
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी