पांच दिवसीय कोटा बूंदी के प्रवास पर रहेंगे बिरला

कोटा, (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार से राजस्थान में संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिरला सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बोरेखेड़ा कोरल पार्क के एलन सुहास सभागार में आयोजित ‘सुरक्षा संवाद-महिला सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।

इसके बाद मध्याह्न साढ़े 12 बजे वह सांगोद स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही सामूहिक रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Next Post

बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

Mon Aug 17 , 2026
नई दिल्ली, मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। सोमवार को देशभर में भारी बारिश के आसार बने हुए है। पश्चिम-बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का रेड […]

You May Like