मड़ियादो में बरगद के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

मड़ियादो/दमोह। थाना मड़ियादो कस्बे के बालिका छात्रावास के पीछे नाला जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरगद के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिब्बी रजक निवासी मड़ियादो के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह नाला की ओर जा रहे लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सिर्फ पुराना रिकार्ड आधार नहीं, मौजूदा केस के साक्ष्य भी देखें: हाईकोर्ट

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ ने चोरी के एक मामले में आरोपित को नियमित जमानत देते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की कि केवल किसी आरोपी का लंबा आपराधिक रिकार्ड होने भर से जमानत स्वत: निरस्त नहीं की जा सकती। कोर्ट को यह भी देखना होगा कि वर्तमान […]

You May Like