न्यूज़ीलैंड में ली थी पायलट की ट्रेनिंग, एमपी फ्लाइंग क्लब से जुड़कर तैयार कर रहीं थीं नए पायलट

ग्वालियर। विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान की पायलट शांभवी पाठक ने 2016-18 के दौरान ग्वालियर के ‘एयरफोर्स नंबर 1 स्कूल’ से शिक्षा प्राप्त की थी। साथ ही वह ‘मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब’ की सक्रिय सदस्य भी थीं। साथ ही वह मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर भी रही थीं। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने हवा में उड़ान भरने का सपना देखा था। लीयरजेट 45 की पायलट-इन-कमांड कैप्टन शांभवी पाठक ने 2018 में इंटर करने के बाद शांभवी ने मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। एयरोनॉटिक्स एविएशन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री हासिल की और फिर न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में दाखिला लिया। शांभवी का एक छोटा भाई वरुण है। उनकी मां का नाम रोली शुक्ला पाठक है। शांभवी का ननिहाल उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैं। हालांकि शांभवी का परिवार अभी दिल्ली में रहता है।

स्वयं पायलट बनने के अलावा, शांभवी पाठक भावी पीढ़ी के पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए समर्पित थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब में सहायक उड़ान प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया और उनके पास उड़ान प्रशिक्षक रेटिंग (ए) थी।

*पिता एयरफोर्स में थे स्क्वाड्रन लीडर*

जानकारी के अनुसार शांभवी पाठक के पिता विक्रम पाठक एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर थे और यहां ग्वालियर एयरफोर्स में पोस्टेड थे। शांभवी यहां पढ़ाई के दौरान एयरफोर्स कैंपस में परिवार सहित रहती थीं। शांभवी के पिता रिटायर होने के बाद एक निजी एयरलाइंस में सेवा दे रहे हैं।

यहां एयरफोर्स स्कूल नंबर वन के एलुमिनाई ग्रुप में पिछले साल नवंबर में शांभवी जुड़ीं थीं उन्होनें पिता के बारे में डिटेल भी ग्रुप पर शेयर की थी। नवंबर 2025 में शांभवी पुणे में फ्लाय कर रहीं थीं। उनकी मौत की खबर के बाद से ग्रुप के साथियों ने शोक व्यक्त किया।

Next Post

राजस्व वसूली में लाएं तेजी, विकास कार्यों को दें गति: अपर आयुक्त 

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर। नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और शहर के विकास कार्यों को निर्बाध गति देने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद शाह ने राजस्व वसूली अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों […]

You May Like