मायके में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला ने अपने मायके में जहर खाया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरैला निवासी गुड़िया साहू 30 वर्ष पत्नी गोकुल साहू कुछ दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई हुई थीं। शुक्रवार को उन्होंने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी मिलने पर गुड़िया को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतका के पति गोकुल साहू ने बताया कि उनकी पत्नी उनके साथ मायके गई हुई थीं। उन्होंने कहा कि रात में सब सामान्य था और उन्हें किसी प्रकार की आशंका नहीं थी। सुबह परिजनों से जानकारी मिलने पर उन्हें जहर सेवन का पता चला। पति ने बताया कि उन्हें अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि उनकी पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

खत्म हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी के पुनर्चक्रण के लिए निजी कंपनी को विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग से वित्तीय मदद

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के टेक्नोलॉजी विकास बोर्ड (टीडीपी) ने निजी क्षेत्र की फर्म मिनीमाइंस क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राईवेट लिमिटेड को बेकार हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी की स्वस्थ तरीके से रीसाइक्लिंग के लिये वित्तीय मदद दी है। यह जानकारी विभाग की ओर से शुक्रवार को […]

You May Like