रुपया लगातार तीसरे दिन टूटा, 87 रुपये प्रति डॉलर के करीब

मुंबई, 29 जुलाई (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की माँग आने से मंगलवार को रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।

भारतीय मुद्रा 20.75 पैसे टूटकर 86.91 रुपये प्रति डॉलर पर आ गयी जो करीब डेढ़ महीने का निचला स्तर है।

रुपये पर शुरू से ही दबाव रहा। यह 86.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार लुढ़कता हुआ 86.92 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। अंत में यह 86.91 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर आज 0.42 रुपये प्रति डॉलर मजबूत हुआ। साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार से 77.8 करोड़ डॉलर निकालने से भारतीय मुद्रा दबाव में रही।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब एक प्रतिशत का उछाल रहा। इसने भी रुपये की गिरावट में योगदान दिया।

 

Next Post

जियो-एयरटेल के उपभोक्ता बढ़े, बीएसएनएल के तीन लाख से ज्यादा घटे

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या मासिक आधार पर जून में 0.17 प्रतिशत बढ़कर 116.303 करोड़ पर पहुँच गयी। इस साल मई में कुल 116.103 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता थे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जून में शहरी इलाकों […]

You May Like