ध्वजारोहण के साथ चार दिवसीय रणजीत महोत्सव शुरू

इंदौर:प्रदेश और शहर में आस्था के बड़े केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो गई. कलेक्टर ने ध्वजा पूजन कर रणजीत अष्टमी उत्सव का शुभारंभ किया.रणजीत बाबा के वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर शिवम वर्मा ने ध्वजा पूजन करके किया. इस दौरान कलेक्टर ने मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया.

ध्वजा पूजन कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल थे. रणजीत महोत्सव अगले चार दिनों तक चलेगा. रणजीत अष्टमी महोत्सव शहर के प्रमुख आयोजन में से है. इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ सुबह 5 बजे प्रभातफेरी शामिल होते हैं. समारोह के दौरान अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के नामी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. 12 दिसम्बर को विशाल प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी.

संस्कृति और परंपरा का प्रतीक
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि रणजीत अष्टमी महोत्सव इन्दौर की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का प्रयास करते हैं. इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह है. उक्त प्रभात फेरी में भगवान रणजीत स्वर्ण रथ में सवार होकर शहर का भ्रमण करेंगे.

प्रभातफेसी मार्ग का अवलोकन किया
कलेक्टर वर्मा ने आज प्रभात फेरी मार्ग का अवलोकन किया. उन्होंने प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कलेक्टर ने प्रभात फेरी मार्ग पर मंच लगाने वालों से अपील की है कि वे छोटे मंच लगाए, जिससे ट्रैफिक में परेशानी ना हो. प्रभात फेरी निकालने और भक्तजनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो.

Next Post

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

Wed Dec 10 , 2025
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि […]

You May Like