इजरायल ने उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया पर किए हवाई हमले

यरूशलम, 13 नवंबर (वार्ता) इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा पट्टी के बेत लाहिया शहर और दक्षिण में खान यूनिस के पूर्वी जिलों पर नये हवाई हमले किए हैं। अल जजीरा ने गुरूवार काे यह जानकारी दी ।

अल जजीरा के मुताबिक दक्षिणी गाजा के राफा शहर और पूर्वी गाजा सिटी में घरों पर बड़े पैमाने पर बमबारी हो रही है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गाजा पट्टी के अधिकारियों के अनुसार संघर्ष विराम की शुरुआत के बाद से इजरायली सेना ने 280 से अधिक बार इसका उल्लंघन किया है जिसमें 245 लोग मारे गए हैं।

गौरतलब है कि गाजा पट्टी में इजराइल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता 10 अक्टूबर को लागू हुआ था।

हमास ने समझौते की शर्तों के तहत 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा में बंधक बनाए गए 20 बंधकों को रिहा कर दिया, जिससे शेष सभी जीवित बंदी भी मुक्त हो गए। इजरायल ने जवाब में लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया, जिनमें आतंकवाद के दोषी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे लोग भी शामिल थे।

संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी पर बार-बार हमले किए हैं। आईडीएफ के बयानों के अनुसार ये कार्रवाई फिलिस्तीनी संघर्ष विराम उल्लंघनों के जवाब में की गई थी।

 

Next Post

बोरगांव के पास सफारी गाड़ी और बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत

Thu Nov 13 , 2025
सौसर। बोरगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को टाटा सफारी कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार बोरगांव निवासी लक्ष्मण पिता नत्थू सिडामे 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिडामे […]

You May Like