आफिस का ताला तोड़कर जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत इंद्रा हाईस्कूल की डायरेक्टर के आफिस का ताला तोड़कर चोर जेवर, नगदी चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को श्रीमति लक्ष्मी शर्मा 77 वर्ष निवासी इंद्रा स्कूल के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इंद्रा हाईस्कूल की डायरेक्टर है, घर में ही उसका आफिस है, बीती रात्रि 10 बजे सो गई थी। आज सुबह 6-30 बजे चपरासी गोपाल ने बताया कि स्कूल के आफिस का ताला खुला है तो वह आफिस जाकर देखी, आफिस के अंदर सामान बिखरा था, अलमारी का लॉकर खुला था। लाकर में स्टील के डिब्बे में रखे सोने की 4 चूडी, 4 कंगन, 4 हार, 2 जोड झुमकी, 4 जोडी टाप्स,1माला,1 मंगलसूत्र, 4 अंगूठी, 5 लौंग तथा दूसरे स्टील के डिब्बे मे रखी 5 जोडी पायल, 6 जोड बिछिया, 2 चाबी के गुच्छे,1 करधन, नगदी रूपये, सीजीएचएसकार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, क्रीम कलर का बैग नहीं था। कोई अज्ञात चोर आफिस का ताला खोलकर अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है।

Next Post

वीरता और त्याग को याद कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue Oct 21 , 2025
जबलपुर। 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल में शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक में अधिकारियों के द्वारा शहीदों की वीरता और त्याग को याद करते पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम के […]

You May Like