वीरता और त्याग को याद कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर। 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल में शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक में अधिकारियों के द्वारा शहीदों की वीरता और त्याग को याद करते पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. होमगार्ड के प्लाटूनों ने सलामी दी। इस वर्ष मप्र पुलिस के 11 जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद जवानों में निरीक्षक संजय पाठक, निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल, आरक्षक अनुज सिंह, आरक्षक सुंदर सिंह बघेल एवं आरक्षक अनिल यादव शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, जोनल पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं 6वीं बटालियन के अन्य अधिकारी,कर्मचारी शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Next Post

होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

Tue Oct 21 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बमीठा झांसी फोरलेन पर स्थित “हम होटल” में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश मिश्रा (25 वर्ष) निवासी रामनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश अपने बुआ के […]

You May Like