होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

छतरपुर। छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बमीठा झांसी फोरलेन पर स्थित “हम होटल” में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश मिश्रा (25 वर्ष) निवासी रामनगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजेश अपने बुआ के बेटे धीरेंद्र अर्जरिया की एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद से डिप्रेशन में था। दोनों बचपन से साथ बड़े हुए थे और एक सप्ताह पहले 13 अक्टूबर को धीरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से राजेश मानसिक रूप से टूट गया था।

मंगलवार सुबह होटल के कमरे में राजेश ने खुद को गोली मार ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह अपने भाई की मृत्यु का जिक्र करते हुए कहता है, वो अकेला है वहां, मेरा जाना जरूरी है… इंसान हो या भगवान हो, सबसे लड़ूंगा, सिर्फ महाकाल को छोड़कर। आत्मा पहले ही निकल चुकी है, अब सिर्फ शरीर बचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी के अनुसार, युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटनास्थल से पिस्टल जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

कर्तव्य पथ के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Tue Oct 21 , 2025
इंदौर। शहर में 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने शहीदों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। 21 […]

You May Like