बिहार भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देगा : भूपति

पटना (वार्ता) भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति ने बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए आज कहा कि यह प्रदेश भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देगा।

श्री भूपति ने शनिवार को पटना का दौरा किया और यहां के उभरते टेनिस खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों से उनके प्रशिक्षण, खेल तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के दौरान बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें खेल के प्रति समर्पित रहने और निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।

टेनिस दिग्गज ने कहा, “बिहार में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर बेहद खुशी हो रही है। यह राज्य भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देगा। बिहार में टेनिस को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रशिक्षकों और प्रतियोगिताओं की आवश्यकता है।”

श्री भूपति ने कहा कि बिहार में खेलों की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले वर्षों में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने राज्य में टेनिस और अन्य खेलों के विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए और भविष्य में बिहार के खिलाड़ियों के साथ और अधिक जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।

Next Post

विश्व कप के लिए 35 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम की घोषणा

Sun Feb 23 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) दक्षिण अमेरिका में अप्रैल में दो चरणों में शुरु होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप के लिये 35 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम की घोषणा कर दी गयी। ये टीम आगामी संयुक्त (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप में हिस्सा लेगी। ये प्रतियोगिताएं ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना (1-11 […]

You May Like