भावुक हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जिस मातृभूमि में मेरा जन्म हुआ उसे फिर छूना चाहता था

रीवा। भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अपने गृहनगर रीवा पहुंचे. भारतीय सेना के विशेष विमान से रीवा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. जनरल उपेंद्र द्विवेदी के विमान से उतरते ही उनका तिलक किया. इसके बाद पुष्पहार व शॉल पहनाकर उनकी अगवानी की गई.

रीवा की धरती पर उतरते ही जनरल उपेंद्र द्विवेदी काफी खुश नजर आए. इस दौरान उन्होने कहा कि सच कहूं तो, मैं इस समय बेहद भावुक महसूस कर रहा हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस मातृभूमि में मेरा जन्म हुआ, वहां से लेकर आज यहां तक का सफर बेहद शानदार और रोमांचक रहा है.उन्होने कहा रीवा की इस धरती ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. मैं लंबे समय से इस जगह आना चाहता था, इस धरती को छूना चाहता था और फिर उसका आशीर्वाद लेना चाहता था. मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता था जो मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं, जो मेरे आदर्श रहे हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे दिशा प्रदान की है.

थल सेना अध्यक्ष का रीवा से गहरा नाता

भारतीय सेना में थन सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का रीवा से गहरा नाता रहा है. रीवा उनका गृहनगर रहा है, साथ ही उन्होंने जीवन के शुरुआती पल भी यहीं बिताए हैं. जनरल उपेंद्र द्विवेदी रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं.उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से प्राप्त की थी, जिसके बाद 5वीं कक्षासे उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में अपना दाखिला लिया था. वर्ष 1981 में पासआउट होकर वे भारतीय सेना में शामिल हुए.

Next Post

सरदार पटेल की एकता की विरासत ही भारत की सबसे बड़ी ताकत :डॉ राजेश मिश्रा

Fri Oct 31 , 2025
सीधी।देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार 31 अक्टूबर को सीधी जिले में “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई […]

You May Like

मनोरंजन