
खंडवा। शहर से 40 किलोमीटर दूर मूंदी और आसपास के क्षेत्र में ओले गिरे । पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं। इससे एक दिन पहले खालवा क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें मामूली झुलसने के निशान दिखे। उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई थी। पूरे जिले में ओले तथा आंधी की चेतावनी दी गई है।
