राहुल की न्याय की मांग को रोकना छात्रों के साथ अन्याय- वेणुगोपाल

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस महासचिव(संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृहमंत्री को छात्रों की पीड़ा की कोई चिंता नहीं है और नेता विपक्ष राहुल गांधी जब छात्रों के न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, तब उनकी न्याय की मांग को जानबूझकर रोका जा रहा है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि जिस गंभीर मामले में श्री गांधी स्वयं पीड़ित छात्र के साथ पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे हैं जिसके शरीर पर पैलेट गन से लगी चोटों के स्पष्ट निशान मौजूद हैं, तो प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करना क्या गलत है? उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के आदेश के बिना दिल्ली पुलिस श्री गांधी की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को इस तरह खारिज करने का साहस नहीं कर सकती। उन्होंने सवाल किया कि आखिर श्री गांधी की मांग अनुचित क्यों है और श्री शाह छात्रों तथा युवाओं के इतने विरोधी क्यों बन गये हैं?

उन्होंने कहा कि आज श्री गांधी देश के जेनरेशन जेड और मिलेनियल युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। वह भारत के भविष्य की आवाज हैं और यही बात भाजपा को परेशान कर रही है। इसी कारण भाजपा एक के बाद एक कथित तौर पर गैरकानूनी कदम उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री गांधी पीड़ित छात्र के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

 

Next Post

गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम डॉ यादव

Fri Aug 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर व्यवस्थापन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में संचालित 3,212 पंजीकृत गौशालाओं में […]

You May Like