बारहवीं बोर्ड टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहनस्वरूप दी जाएगी एक-एक लाख रुपये की राशि : सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं कु. खुशी राय और कु. चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने दोनों छात्राएं समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) आईं थीं।

उल्लेखनीय है कि कु. खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और कु. चांदनी विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Next Post

सिंगरौली में 40 हाईटेक ई-चेक गेट चालू

Sat Apr 25 , 2026
सिंगरौली । जिले में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अब तकनीक का सहारा लेते हुए सख्ती और बढ़ा दी है। कलेक्टर सिंगरौली के निर्देश पर खनिज विभाग ने ई-चेक गेट प्रणाली को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि […]

You May Like