तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच ग्वालियर में रात भर चली तेज आंधी, हुई बारिश

ग्वालियर: तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच ग्वालियर में रात भर चली तेज आंधी बारिश राहत बनकर तो आई लेकिन जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली ठप हो गई है। सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी जरूर कुछ कम हो गई है। भीषण गर्मी के बाद मौसम खुशनुमा होने से लोगों ने राहत की कुछ सांस जरूर ली।

ग्वालियर में इसे मौसम का यू-टर्न माना जा रहा है। दिन की भीषण गर्मी के बाद रात में रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। ग्वालियर के तापमान की बात करें तो आज शुक्रवार, 12 जून को औसतन तापमान 34 डिग्री रह सकता है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

Next Post

रियल मैड्रिड ने जोस मोरिन्हो को दूसरी बार कोच बनाया

Fri Jun 12 , 2026
मैड्रिड (स्पेन) रियल मैड्रिड ने 13 साल बाद जोस मोरिन्हो को दूसरी बार क्लब का कोच बनाया है। उनकी यह नियुक्ति अल्वारो अर्बेलोआ के जाने के बाद हुई। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने गुरुवार को एक बयान में पुष्टि की कि मोरिन्हो ने बर्नबेउ में तीन साल के अनुबंध पर […]

You May Like