इंदौर: कनाडिया पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा था.डीसीपी जोन 2 अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार 30 मई को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस के सामने खाली मैदान के पास घेराबंदी कर आरोपी अनिकेत उम्र 23 साल निवासी बंगाली कॉलोनी खजराना को पकड़ा.
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और करीब 90 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे सघन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है.
