दमोह: ग्राम कंदारी, बंडा विधानसभा निवासी जितेंद्र सिंह लोधी अपनी धर्मपत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गढ़ाकोटा जा रहे थे.ग्राम चनोआ के पास ट्रक और एंबुलेंस की अचानक हुई क्रॉसिंग के कारण उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जितेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए। इसी दौरान सागर से दमोह जा रहे सिद्धार्थ मलैया ने मानवता का परिचय दिया।
उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर घायल महिला और बच्चे को तत्काल अपने वाहन से गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां जितेंद्र सिंह लोधी, उनकी धर्मपत्नी और पुत्र को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। समय पर मदद मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने सिद्धार्थ मलैया की तत्परता और मानवीय संवेदना की सराहना की है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।
