
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) तमिलनाडु के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से गुरुवार को यहां शिष्टाचार भेंट की।
श्री खरगे ने तमिलनाडु के विधायकों से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “इस बार तमिलनाडु बदलाव और आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर उभरा है। कांग्रेस के तमिलनाडु के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुझसे मुलाकात की और हमने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। राज्य की नयी सरकार को जनता के सपनों को साकार करने में सफलता की शुभकामनाएं।”
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने भी श्री गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की।
