कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा की छात्राओं ने कृषि प्रयोगशाला में लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

सागर। कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा की 23 RAWE छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र, सागर में विभिन्न कृषि प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस. यादव के मार्गदर्शन एवं RAWE इंचार्ज डॉ. ममता सिंह के साथ संपन्न हुआ। सबसे पहले छात्राओं ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का अवलोकन किया, जहां प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने मिट्टी नमूना संग्रह, विश्लेषण प्रक्रिया तथा सॉयल हेल्थ कार्ड तैयार करने की सभी विधियों की जानकारी प्रदान की।इसके बाद छात्राओं ने उर्वरक गुण परीक्षण प्रयोगशाला एवं बीज परीक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण किया। उर्वरक प्रयोगशाला प्रभारी एस.बी. सिंह ने उर्वरकों के परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा मानक निर्धारण से संबंधित वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। वहीं बीज परीक्षण प्रयोगशाला में प्रभारी संजय पाठक द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों के परीक्षण, उनके मानकों व गुणवत्ता मूल्यांकन की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं के सभी प्रश्नों का समाधान कर उन्हें वास्तविक प्रयोगशाला कार्य का व्यावहारिक अनुभव कराया।यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान, आत्मविश्वास तथा व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि हुई। ऐसे अनुभव RAWE कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाते हैं और छात्राओं को कृषि क्षेत्र में अनुसंधान एवं विस्तार सेवाओं के लिए तैयार करते हैं। भ्रमण के दौरान मुस्कान, आकांक्षा, काजल, वर्षा, सपना, करिश्मा, रानी, सृष्टि, दिव्या, कंचन, रंजू, श्रेया, शिवा, हर्षिता, नंदिनी, चांदनी, शीतल, दीक्षा, अदिति, वैष्णवी, सुरक्षा, मधु सहित कुल 23 छात्राएं शामिल हुई।

Next Post

शाम होते ही महाविद्यालय में लगता है अराजक तत्वों का जमावड़ा

Sat Nov 29 , 2025
मोहनगढ़। शासकीय महाविद्यालय मोहनगढ़ प्रबंधन को असुरक्षा महसूस हो रही है। प्राचार्य गणेश प्रसाद अहिरवार ने बताया कि महाविद्यालय के बंद होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है इसका कारण महाविद्यालय में बाउंड्री वॉल ना होना है। जिसकी वजह से बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। आए दिन महाविद्यालय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।