आईआईएम इंदौर ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के साथ शुरू किया ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम

इंदौर: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर आईआईएम इंदौर ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल के सहयोग से ग्लोबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम जीएलडीपी फॉर एंटरप्रेन्योर्स के पहले बैच की शुरुआत की है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 15 भारतीय उद्यमी शामिल हुए हैं.कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा के लिए रणनीतिक नेतृत्व, डिजिटल परिवर्तन, वित्तीय प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और आधुनिक व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाना है.

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय और एडम स्मिथ बिजनेस स्कूल की प्रमुख प्रो. वेंडी लोरेट्टो ने किया. प्रो. राय ने कहा कि यह पहल उद्यमियों को वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रो. वेंडी लोरेट्टो ने कहा कि आईआईएम इंदौर के साथ यह साझेदारी उद्यमियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक होगी. कार्यक्रम में भारत और ब्रिटेन के विशेषज्ञों द्वारा नेतृत्व, डिजिटल बिजनेस मॉडल, तकनीकी विकास और वैश्विक व्यापार रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.आईआईएम इंदौर ने कहा कि यह पहल जिम्मेदार नेतृत्वकर्ताओं और भविष्य के लिए तैयार उद्यमियों के विकास की दिशा में संस्थान की वैश्विक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Next Post

सिटी बस संचालन की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर: देवगुराडिया से सनावद और कंपाल मार्ग पर आवागमन करने वाले छात्र-छात्राओं ने निजी बस संचालकों की मनमानी और बसों में हो रही ओवरलोडिंग की शिकायत को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी. छात्रों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मांग की कि इस रूट पर सिटी बस सेवा शुरू […]

You May Like