भोपाल मेट्रो की क्लास ऑन व्हील्स: केवी 1 के बच्चों ने एम्स तक की शैक्षणिक यात्रा की

भोपाल। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भोपाल ने रविवार को स्कूली बच्चों को आधुनिक परिवहन प्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक यात्रा कराई. इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के छात्र-छात्राओं ने ‘केंद्रीय विद्यालय मेट्रो स्टेशन’ से ‘एम्स मेट्रो स्टेशन’ तक का सफर तय किया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को रियायती टिकटों पर मेट्रो यात्रा की सुविधा प्रदान की गई. यात्रा के दौरान बच्चों ने मेट्रो के सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित संचालन को नजदीक से देखा. उन्होंने प्लेटफॉर्म प्रबंधन, ट्रेन संचालन प्रक्रिया तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेट्रो यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली.

अनुकूल एवं सतत परिवहन के महत्व को समझने का अवसर भी मिला. मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से बढ़ते यातायात दबाव में कमी, समय की बचत तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. भोपाल मेट्रो का यह प्रयास विद्यार्थियों और युवाओं में सार्वजनिक परिवहन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. भविष्य में भी भोपाल मेट्रो द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को मेट्रो सेवाओं से जोड़ने और सुरक्षित व हरित परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.

Next Post

आजाद चौक में सरेराह खूनी संघर्ष, युवक पर 10 हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

Sun Feb 8 , 2026
कटनी। शहर के हृदय स्थल कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक इलाके में रविवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर करीब दर्जनभर बदमाशों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला […]

You May Like