भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों पर लगाया प्रताडऩा का आरोप

जबलपुर। जीसीएफ में सुरक्षा व्यवस्था में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों पर ड्यूटी में बार-बार बदलाव, अभद्र भाषा के प्रयोग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा, अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ममाले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है। सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि 14 सितंबर 2026 से ड्यूटी का समय अचानक बदलकर 4-4 घंटे की शिफ्ट कर दिया गया। इसका पालन करने के बाद जब सुरक्षा कर्मी अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताने के लिए एकत्र हुए, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की की गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ अधिकारियों द्वारा शराब आदि की मांग की जाती है तथा मांग पूरी नहीं करने पर ड्यूटी से हटाने की धमकी दी जाती है। सुरक्षा कर्मियों ने समय पर भुगतान नहीं होने और झूठी शिकायतों के माध्यम से उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही है। भूतपूर्व सैनिकों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Next Post

ऑनलाइन ठगों ने पांच खातों से उड़ाए लाखों

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग डिजिटल पैंतरे अपनाकर पांच खातों से लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। खमरिया, माढ़ोताल, गोराबाजार, ओमती और कोतवाली थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली निवासी राजेंद्र प्रसाद पाठक 78 वर्षीय व्हीकल फैक्ट्री से रिटायर्ड है साइबर ठग ने एटीएम विभाग का […]

You May Like

Play sound