ऑनलाइन ठगों ने पांच खातों से उड़ाए लाखों

जबलपुर। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग डिजिटल पैंतरे अपनाकर पांच खातों से लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। खमरिया, माढ़ोताल, गोराबाजार, ओमती और कोतवाली थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली निवासी राजेंद्र प्रसाद पाठक 78 वर्षीय व्हीकल फैक्ट्री से रिटायर्ड है साइबर ठग ने एटीएम विभाग का अफसर बनकर फोन किया। ठगों ने डराया कि उनके खाते में आतंकवादी संगठन का पैसा आया है। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर फर्जी नोटिस दिखाकर डरे बुजुर्ग से खाते के जरिए 99,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसी प्रकार अनुराधा कॉलोनी गोराबाजार निवासी श्रवण रजक के बेटे ने फेसबुक रील पर शॉपिंग पहनावा का साड़ी विज्ञापन देखकर ऑर्डर किया। ठग ने साड़ी डिलीवरी और रिफंड का झांसा देकर पीडि़त से 1,85,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

इसी प्रकार क्राइस्ट चर्च स्कूल कैंपस ओमती निवासी अल्का शाह ने आनलाइन का ऑर्डर कैंसिल करने के लिए गूगल से नंबर निकाला। ठग ने व्हाट्सएप पर कस्टमर सपोर्ट डाट एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लिया और खाते से 29,900 रुपये पार कर दिए। इसके अलावा गुरुनानक कॉलोनी खमरिया निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह को एक ऐप का पिन जनरेट करने का झांसा देकर खाते से 48,532 रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा सूरतलाई माढोताल निवासी अशोक पाण्डे के खाते से बिना किसी कॉल या ओटीपी के 4 बार में 48,299 रुपये पार कर दिए गए।

Next Post

रीवा में आंखों कि अस्पताल हुई सील, क्षेत्रीय संचालक ने सीएमएचओ रीवा को दिए आदेश

Wed Sep 23 , 2026
रीवा, रीवा शहर के कॉलेज चौराहे के करीब हेडगवार नगर, वार्ड क्रमांक-17 स्थित एमआईजी क्षेत्र में संचालित किए जा रहे आंखों के अस्पताल के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्रीय शिकायत के बाद प्राप्त प्रतिवेदन को आधार बनाकर स्मृति चश्मा केंद्र को सील करने के निर्देश […]

You May Like