पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर जांच में जुटी पुलिस

अशरफ अली

​भोपाल: राजधानी के भानपुर स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संस्थान को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा की दृष्टि से आनन-फानन में पूरी यूनिवर्सिटी और अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया है।
​ई-मेल में साइनाइड बम का जिक्र
है,धमकी देने वाले अज्ञात शख्स ने ई-मेल में बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया है। मेल में लिखा गया है कि आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर में ब्लास्ट करेंगे। सुबह डॉक्टर और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें… अल्लाह हू अकबर।
​मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंच गया है। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।उधर,यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
​अबकी कैंपस में स्थित अस्पताल से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।​उधर,पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपी तक पहुँचा जा सके।​फिलहाल, पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सर्च ऑपरेशन चला रही है, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Next Post

235 दिन तक गैरहाजिर रहने वाले आरक्षक की सेवा समाप्त

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर: पुलिस कमिश्नरेट में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 966 तुषार रावत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।प्रशासनिक जानकारी के अनुसार संबंधित आरक्षक 27 अप्रैल 2022 से 17 दिसंबर 2022 तक […]

You May Like