सेंसेक्स ने बीते सप्ताह लगाई 1289.46 अंकों की छलांग

मुंबई, 03 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच बचे तनावपूर्ण स्थिति के बीच विदेशी निवेशकों की लिवाली के बल पर शेयर बाजार बीते सप्ताह भी तेजी में रहा। अगले सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों से बाजार की चाल तय होने का अनुमान है।

बीएसईका 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान 1289.46 अंकों या 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,501.99 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 307.35 अंकों या 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,346.70 पर बंद हुआ।

बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.42 प्रतिशत बढ़कर 42,707.87 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 1.33 प्रतिशत गिरकर 47,365.54 पर बंद हुआ।

इसमें मजबूत कॉर्पोरेट आय और सकारात्मक घरेलू आंकड़ों का समर्थन मिला। चार सत्रों में से तीन दिन यह सकारात्मक रहा, जबकि एक सत्र में यह नकारात्मक रहा। गुरूवार को शेयर बाजार में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर अवकाश रहा था।

 

Next Post

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 276 रनों का लक्ष्य

Sun May 4 , 2025
कोलंबो 04 मई (वार्ता) ऋचा घोष (58), जेमिमाह रॉड्रिग्स (37) और प्रतिका रावल (35) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 276 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस […]

You May Like