तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सेमरा रामनगर/अनूपपुर जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान सेमरा निवासी विष्णुदत्त द्विवेदी उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जो गार्ड की नौकरी करता था।जानकारी के अनुसार, विष्णुदत्त द्विवेदी अपने गांव सेमरा से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और ट्रेलर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कोतमा एसडीओपी आरती शाक्य और तहसीलदार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कोतमा स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की मांग की। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, न्याय की मांग 

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर छिंदवाड़ा जिले में हुई बच्चों की दर्दनाक मौत के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष […]

You May Like