छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, न्याय की मांग 

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर छिंदवाड़ा जिले में हुई बच्चों की दर्दनाक मौत के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस गंभीर मुद्दे पर एक भी सवाल नहीं पूछा। अब इस मामले में न्याय की उम्मीद बहुत कम रह गई है।

कैंडल मार्च में प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी पटेल और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, राहुल राज, शहरयार खान, विक्रम चौधरी, स्वदेश शर्मा और प्रवीण धौलपुर ने भी कैंडल मार्च में भाग लिया।

नेताओं ने मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

सनातन धर्म पर टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन 

Thu Oct 9 , 2025
अशोक नगर। एंथम तमिल संगम नाम के संगठन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। विहिप नेता डॉ दीपक मिश्रा ने बताया कि अत्यंत सोचनीय एवं निंदनीय विषय है कि सनातन धर्म […]

You May Like