लगातार 13वीं बार सीनियर स्टेट बिलियर्ड्स चैंपियन बने केतन चावला

इंदौर। मध्य प्रदेश बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स अकादमी में आयोजित 40वीं एमपी स्टेट सीनियर बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में इंदौर के केतन चावला ने लगातार 13वीं बार सीनियर स्टेट बिलियर्ड्स का खिताब अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

एक घंटे के टाइम फॉर्मेट में खेले गए फाइनल मुकाबले में केतन चावला ने भोपाल के संदीप यादव को 269-140 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में केतन ने महेंद्र चौहान को 258-119 से शिकस्त दी, जबकि संदीप यादव ने सिद्धार्थ पाटनी को रोमांचक मुकाबले में 183-162 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में केतन चावला ने प्रदीप शर्मा को 339-98, संदीप यादव ने अर्जन आनंद को 186-181, महेंद्र चौहान ने आगम गंगवाल को 303-89 तथा सिद्धार्थ पाटनी ने हार्दिक गायकवाड़ को 284-146 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

वहीं स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पीयूष कुशवाहा ने हर्षित शर्मा को 3-1, अनुराग गिरी ने दिव्यांश शुक्ला को 3-0, सौरभ श्रीवास्तव ने देवांग सिंह को 3-2 तथा रितिक जैन ने भरत सिसोदिया को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Next Post

मौसम खराब होने से दिल्ली-सूरत फ्लाइट इंदौर डायवर्ट, यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर। सूरत में खराब मौसम के कारण दिल्ली से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6E 2557 दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हुई थी। सूरत में […]

You May Like