दो स्कूलों की शिक्षिकाएं अटैच स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित

पिपरिया। शिक्षा विभाग द्वारा अटैचमेंट प्रथा को खत्म किया गया है परंतु पिपरिया विकासखंड के दो स्कूलो की शिक्षिकायें अभी भी अटैच होने से उन स्कूलो में उन शिक्षिकाओं के पद पोर्टल पर रिक्त नही आ रहे है जिससे अतिथि शिक्षको को भी नही रखा जा सकता जिसके कारण बच्चो की पढाई प्रभावित हो रही है।

अंग्रेजी माध्यम से स्कूल संचालन हेतु सेमरीरंधीर व जमाडा से अटैच हुई शिक्षिका के स्थान पर कोई भी शिक्षक की पदस्थापना नही हुई। जनवरी 2016 में कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र नर्मदापुरम द्वारा मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र 23 मई 2015 में दिये गये निर्देशो के आधार पर गैर आदिवासी विकासखंडो में अंग्रेजी माध्यम से उत्कृष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की गई। इन विद्यालयो में अस्थाई रूप से शैक्षिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु अंग्रेजी माध्यम से खोले गये स्कूलो में कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। इन आदेश के

अंतर्गत पिपरिया विकासखंड में माध्यमिक शाला सेमरीरंधीर में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका निशा जायसवाल व जमाडा माध्यमिक शाला की शिक्षिका एकता बंसल को माध्यमिक शाला आरएनए उत्कृष्ठ विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया व वेतन व्यवस्था मूल संस्था सेमरीरंधीर व जमाडा से ही की गई थी।

2016 से ही उक्त शिक्षिकायें आरएनए उत्कृष्ठ विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में अध्यापन कार्य करा रही है परंतु वेतन सेमरीरंधीर व जमाडा से निकलने के कारण इन स्कूलो में उक्त पद खाली नही दिखाई दे रहे है जिससे उन पदो की पूर्ति इन स्कूलो में नही हो पा रही है जिससे स्कूलो की पढाई भी प्रभावित हो रही है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसएल रघुवंशी ने बताया कि उक्त शिक्षिकायें 2016 के आदेश के आधार पर सांदीपनि माध्यमिक शाला आरएनए में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्यापन

 

Next Post

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue Oct 21 , 2025
सीहोर। स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बताया कि कपकपी के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, बेचैनी, कमजोरी, सुस्ती, मितली, ठंड या तपन महसूस होना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण […]

You May Like