हनुमानताल थाने में दर्ज हुई एफआर्ईआर
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मोहरिया में एक निर्दयी बुआ ने तीन साल के भतीजे को उठाकर पटक दिया, इतना ही नहीं सीने में मुक्के से घूसा मारा। मामला सन् 2022 का है। इसके बाद से बच्चा बीमार रहने लगा। 2024 में बच्चे को मेडिकल में दिखाया गया, जहां पता चला कि मारपीट और गिरने से वह कोमा में चला जाता है। बच्चे का उपचार जारी है अब बच्चे की मां ने ननद के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रोशनी बी पति शेरूशमीर 32 साल निवासी मझौली, वार्ड नंबर 4 पठानी मोहल्ला थाना मझौली में रहती है।जिसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को समीर उर्फ शेरू निवासी हुसैनिया मस्जिद के पीछे मोहरिया हनुमानताल से हुई थी। निकाह के कुछ माह बाद से पति, सास, ससुर व्दारा दहेज के रूप में 1 लाख रूपये माँग कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने लगे थे। 27 अक्टूबर 2019 को ससुराल में एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के होने के बाद से पति, सास, ससुर फिर से दहेज की माँग कर परेशान करने लगे थे। सन् 2022 में माह अक्टूबर में ससुराल वालो की आपस में दहेज की बात को लेकर बातचीत चल ही रही थी.
इसी दौरान ननद पम्मो ने गुस्से में मेरी अम्मी की गोद से बच्चे को छुडाकर बच्चे के सीने में मुक्का मारा व जमीन पर नीचे पटक दिया था। दहेज न देने के कारण उसे मायके भेज दिया था। इस बीच पति ने दूसरा निकाह कर लिया।1 नवम्बर 2022 को पति समीर उर्फ शेरु, सास हसीना बी, ससुर ईशाक के खिलाफ दहेज की माँग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताडित करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। सन् 2024 से बच्चा बीमार रहने लगा जिसका ईलाज शुरूआत में मेडिकल अस्पताल में कराया। बाद में डॉक्टर ने बताया है कि बेटे को गिरने से सिर में चोट है व सीने में भी चोट है जिस कारण लडका कोमा में चला जाता है जिसका इलाज मेडिकल में चल रहा है। पीडि़ता ने अब बच्चे के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपिया ननद पम्मो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
