गाडरवाड़ा NTPC प्लांट में लगेंगी 800-800 MW की दो नई इकाइयां, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

भोपाल: मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार योजना का भूमिपूजन कर सकते हैं। इस परियोजना के तहत 800-800 मेगावाट की दो नई इकाइयों की स्थापना का प्रस्ताव है, जिससे कुल 1600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होगी।

प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए इस परियोजना को बेहद अहम माना जा रहा है। नई इकाइयों के शुरू होने से उद्योगों के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान इस परियोजना के भूमिपूजन का आग्रह किया था। इसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गाडरवाड़ा परियोजना को प्रदेश के दीर्घकालिक ऊर्जा विकास की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Next Post

जमीन विवाद में जीजा पर साले ने किया हमला

Thu May 28 , 2026
इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा पर हमला कर दिया. नुकीली वस्तु से वार करने पर पीड़ित के कान में चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.फरियादी पर्वत सिंह उम्र 42 साल निवासी नंदा नगर ने शिकायत […]

You May Like