
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी रही जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत चार रुपये गिरकर 3,907 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,789 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत सात रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 32 रुपये और चना दाल की 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल छह रुपये और मूंग दाल तीन रुपये महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल 20 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 16 रिंगिट गिरकर 4,656 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.60 प्रतिशत टूटकर 66.50 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल औसतन 103 रुपये और सोया तेल 44 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत 32 रुपये और वनस्पति की 27 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 23 रुपये और सरसों तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, चीनी तीन रुपये महंगी हुई।
