छात्रवृत्ति और छात्रावास प्रबंधन पर संभागीय उपायुक्त की सख्त समीक्षा

सीधी: संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जे.पी. यादव ने बुधवार को जिले के भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।श्री यादव ने निर्देश दिए कि कक्षा 9 से 12 तक के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का एमपी टास पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रोफाइल पंजीयन कराते हुए आवेदन व सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। महाविद्यालयीन छात्रों की छात्रवृत्ति व आवास सहायता योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु महाविद्यालय प्राचार्यों की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने छात्रावासों के नियमित निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण और छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष बल दिया। अधीक्षकों को बच्चों के साथ भोजन करने, सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और विद्यार्थियों को केवल पालक या सगे भाई-बहनों के साथ ही घर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, अधीक्षकों से अपने छात्रावासों को बेहतर बनाने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा की बात भी कही।

संभागीय उपायुक्त ने आदि कर्मयोगी अभियान और मिशन कर्मयोगी के तहत सभी गतिविधियों को समय पर पूर्ण करने, प्रशिक्षण मॉड्यूल का उपयोग करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु शिविर लगाने तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश भी दिए।बैठक में सहायक आयुक्त सीधी जोधा सिंह उइके, सहायक संचालक दिलीप निगम, जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और जिले के सभी छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे

Next Post

गाना बिजुरिया लोगों के दिलों में बस जाएगा : जाह्नवी कपूर

Thu Sep 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना बिजुरिया लोगों के दिलों में बस जाएगा। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।अब वह अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के […]

You May Like