ग्वालियर: सतपुड़ा चलचित्र समिति मध्यप्रदेश द्वारा शहर में ‘फिल्म आस्वादन’ गतिविधि के तहत शॉर्ट फिल्म ‘बासन द वेसल’ का प्रदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम आज 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे कैंसर हिल रोड स्थित महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ के संचालक यशपाल तोमर, मुख्य वक्ता सिंधी साहित्य अकादमी के डायरेक्टर राजेश वाधवानी होंगे। इस अवसर पर ‘बासन द वेसल’ फिल्म के निर्देशक जितांक गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
